फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अवैध मिट्टी खनन से नाराज ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध मिट्टी खनन से नाराज ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

सल्टौआ (बस्ती )। अवैध मिट्टी खनन को लेकर क्षेत्र के ग्राम पंचायत भितरी पचानू के झलहनिया गांव में ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि तेजी गति से मिट्टी लदे ट्रक चलाए जा रहे हैं जिससे दिन भर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

झलहनिया गांव से गुजर रहे मिट्टी लदे एक ट्रक को ग्रामीणों ने रोकवा लिया। मौके पर पहुंचे गांव के ही ओमकार, रामसूरत, जवाहर, फूल चंद चौधरी, शिव मूरत आदि ने चालक को गांव से होकर ट्रक न लाने की हिदायत दी। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रकों के कारण गांव के मार्ग खराब हो रहे हैं। दुर्घटना की आशंका के चलते अभिभावकों ने बच्चों का घर से निकलना ही बंद कर दिया है। दिनभर मार्ग से धूल उड़ रही है जिससे बुजुर्गों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम भानपुर गिरीश कुमार झा ने बताया मामला संज्ञान में आया है। मिट्टी खनन को रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें