फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बोर्ड की बैठक में मंजूर हुआ प्रस्ताव...बनाएंगे टैक्सी स्टैंड

विज्ञापन
नगर पंचायत गनेशपुर की बैठक में शामिल अध्यक्ष सोनमती चौधरी,ईओ अजय पांडेय एवं सभासद गण- विज्ञ​प्त
विज्ञापन
जलनिकासी के लिए नाली-नालों का होगा मरम्मत कार्य
विज्ञापन

- भवन बनवाने के लिए स्वीकृति कराना मानचित्र, सफाई पर भी फोकस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर पंचायत गनेशपुर बोर्ड की बैठक मंगलवार को हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ की मौजूदगी में तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं प्रस्ताव लाए गए। जिस पर सदस्यों ने सर्वसम्मति से मुहर लगाई। इस दौरान नगर पंचायत के आय और विकास दोनों मुद्दों पर निर्णायक चर्चा हुई।
विज्ञापन

नगर पंचायत की आमदनी बढ़ाने को लेकर सदन में सुझाव मांगे गए। तय हुआ कि नगर पंचायत क्षेत्र टैक्सी स्टैंड स्थापित किया जाएगा। इससे आमदनी भी होगी और नागरिकों को आवागमन की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा मकान निर्माण के लिए मानचित्र स्वीकृति कराने का भी प्रावधान बनाया जाएगा। जिससे सुव्यवस्थित बसावट देखने को मिले। सभासदों की मांग निर्णय लिया गया कि कस्बे के जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ बनाई जाएगी। पुराने समय के नाली- नालों की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। जहां जरूरत महसूस की जा रही है वहां नए नालों का भी निर्माण होगा। वार्डों की सफाई व्यवस्था पर विशेष फोकस देने का निर्णय लिया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि समूचे नगर को स्वच्छता में अव्वल लाना है। इसमें आम नागरिकों का भी सहयोग लिया जाएगा। इस मौके पर सभासद रेशमा देवी, निर्मला देवी, अंकित कुमार, ब्रह्मा प्रसाद, मो. फरहान, इंद्रजीत यादव, मो. फारूख आदि ने विकास से जुड़े कार्यों का प्रस्ताव पेश किया। जिस पर मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें