फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नाना की वफात व नवासे की शहादत का मनाया शोक

Sat, 16 Sep 2023 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
नौहा व मातम करते सोगवार
विज्ञापन
बस्ती। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की वफात (स्वर्गवास) व उनके नवासे इमाम हुसैन की शहादत की याद में बृहस्पतिवार की रात इमामबाड़ा शाबान मंजिल, गांधी नगर में मजलिस हुई। मजलिस के बाद परिसर में नाना व नवासे का सफेद व हरे रंग का ताबूत निकाला गया। सोगवारों ने नौहा व मातम कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन


मौलाना जमाल हैदर ने कहा कि अहलेबैत की शिक्षाओं पर अमल करते हुए हम जिस तरह पैगंबर की पैदाइश की खुशी मनाते हैं, उसी तरह उनकी वफात पर गम भी मनाते हैं। हमने पैगंबर से ही इस्लाम व अहलेबैत को पहचाना है, यह हमारे लिए फख्र की बात है।
विज्ञापन


इस मौके पर मौलाना अली हसन, हाजी अनवार काजमी, मोहम्मद रफीक, सुहेल बस्तवी, सोनू, साबिर, जीशान रिजवी, सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें