फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गैंगस्टर के तहत चार आरोपियों की संपत्ति जब्त

Tue, 06 Jun 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कलवारी पुलिस ने की अभियुक्तो की सम्पति जब्त।
विज्ञापन
बस्ती। पंचायत चुनाव के दौरान मतपेटियां लूटने के चार आरोपियों की कलवारी पुलिस ने गैंगस्टर के तहत संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की। एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थानाक्षेत्र के डारीडीहा निवासी गुंजन, चंद्र देव पांडेय और शत्रुघ्न की बाइक के साथ ही वहां के सुधाकर पांडेय की बोलेरो थाने पर लाकर जब्त की गई।
विज्ञापन

30 अप्रैल 2021 को पंचायत चुनाव के दौरान डारीडीहा बूथ पर बवाल हुआ था। पीठासीन अधिकारी सुशील कुमार ने केस दर्ज कराया था। आरोप था कि शाम लगभग साढ़े पांच बजे पोलिंग एजेंट सुमित निवासी डारीडीहा मतदान केंद्र के अन्दर घुसकर कहने लगे कि फर्जी मतदान हो रहा है। उसी की बात पर विश्वास कर प्रधान पद के प्रत्याशी चंद्रदेव पांडेय, गुंजन, सुधाकर पांडेय, शत्रुघ्न आदि विवाद करते हुए अफरा तफरी का माहौल पैदा किया गया। खाली मतपेटी को तालाब में फेंक दिया। जबकि मतपत्रों से भरे बक्से को भी लूट लिया गया। इसका विरोध करने पर बूथ पर तैनात आरक्षी मनोज तथा अरविंद के साथ मारपीट करने के साथ वर्दी फाड़ दिया गया था। इस मामले में पुलिस के गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें