फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: परियोजनाओं को 30 नवंबर तक पूर्ण कराने का दिया अल्टीमेटम

Tue, 19 Sep 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद भ्रमण पर आईं अपर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की क्लास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अपर मुख्य सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग मोनिका एस गर्ग सोमवार जनपद भ्रमण पर पहुंची। उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की क्लास ली। निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत निर्माणाधीन परियोजनाओं को 30 नवंबर तक हरहाल में पूर्ण करा लिए जाए। इसकी रिपोर्ट भी शासन स्तर पर प्रेषित की जाए।
उन्होंने मंडल के तीनों जनपदों में निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा की। कहा कि किसी भी परियोजना के लिए रिवाइज्ड इस्टीमेट ना भेजें। पूर्व में उपलब्ध कराई गई धनराशि से ही निर्माण कार्य होना है। उन्होंने बस्ती, सिद्धार्थनगर एवं संत कबीर नगर में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत निर्माणाधीन ऑगनबाड़ी केंद्र, पेयजल परियोजनाएं, अतिरिक्त कक्षा कक्ष, डिग्री कॉलेज, आईटीआई, जन सुविधा केंद्र, एवं अन्य कार्यों के निर्माण की समीक्षा किया। निर्देश दिया कि कार्यदायी संस्थाएं घोषणा के अनुसार ससमय निर्माण कार्य पूरा करके रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद हैंडओवर की भी प्रकि्रया पूरी होनी चाहिए। जिन कार्यों के लिए अगली किश्त प्राप्त नहीं हुई है, उसके लिए उपभोग प्रमाण पत्र के साथ डिमांड भेजी जाए। छात्रवृत्ति वितरण के पूर्व विद्यालयवार छात्र-छात्राओं का सत्यापन किया जाना अनिवार्य है। छात्रवृत्ति उन्हीं विद्यालयों को प्राप्त होगी, जिनका भारत सरकार के राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीकरण होगा। राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल पर संस्था का रजिस्ट्रेशन होना भी अनिवार्य है।विद्यालय का संपूर्ण डाटा पोर्टल पर दर्ज होना चाहिए। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त मंडल में 1041 में से 1040 शिकायतों के निस्तारण पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। इस दौरान सीडीओ जयदेव सीएस, निवर्तमान सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विजय प्रताप यादव, तीनों जिलों के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, डीआईओएस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें