बस्ती। बधिरता की रोकथाम के लिए अंतरराष्ट्रीय सप्ताह पर जिला चिकित्सालय के ईएनटी सर्जन की देखरेख में प्राथमिक विद्यालय बन्नी साउंघाट में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों, अध्यापकों और अभिभावकों को बधिरता रोकथाम और संबंधित सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अध्यापिका रंजना, अध्यापक विजय, जिला चिकित्सालय के डॉ. एसएस कन्नौजिया, अंकित, रमाकांत पाठक और कमलेश उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों व अभिभावकों को महत्वपूर्ण जानकारी एवं जागरूकता प्रदान की। संवाद