बस्ती। शहर के पुरानी बस्ती इलाके में ईद मिलाद-उन-नबी का जुलूस बृहस्पतिवार को मदीना मस्जिद से निकाला गया। उसमें बड़े पैमाने पर लोगों ने शिरकत किया। जुलूसे मोहम्मदी अशर्फी कमेटी के अगुवाई में प्रत्येक वर्ष की भांति अब्बास हुसैन ने मदीना मस्जिद से जुलूस रवाना किया जो डाबर की गली के रास्ते होते हुए शहीद नगर शहीद बाबा दरगाह आस्ताने होते हुए पुरानी बस्ती सब्जी मंडी रसूल नगर शहीद बाबा के आस्ताने तक पहुंचा । जिसमे पैगम्बर मुहम्मद की याद मे तकरीर किया गया। इस बीच सैयद जफर, मुस्तफा, सलीम, सैयद रोमान, मोहम्मद समीर, नसीब, अशरफ, रिजवान एवं नफीस आदि मौजूद रहे। संवाद