फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में निकाली शोभायात्रा, गूंजा कीर्तन

विज्ञापन
गुरूनानक देव के प्रकाशोत्सव पर निकाली गयी शोभा यात्रा - फोटो : BASTI
विज्ञापन
नगर में निकाली शोभायात्रा, गूंजा कीर्तन
विज्ञापन

बस्ती। गुरुद्वारा सिंह सभा गांधीनगर की ओर से श्रीगुरु नानकदेव जी का प्रकाश उत्सव शहर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर शहर में भव्य शोभायात्रा नगर कीर्तन के रूप निकाली गई।
यह शोभा यात्रा गुरुद्वारा कंपनी बाग से प्रारंभ होकर गांधी नगर से रोडवेज तिराहे तक गई। वहां से वापस आकर गांधी नगर गुरुद्वारा में लंगर के साथ पूरी हुई। शोभा यात्रा में सबसे आकर्षण का केंद्र गुरु ग्रंथ साहिब की फूलों से सजी हुई सवारी रही, जिसके आगे पंज प्यारे उनकी शोभा बढ़ाते आगे चल रहे थे। वे यह दर्शा रहे थे कि हम किसी भी सच्चाई के लिए दूसरे की सेवा में कोई भी कुर्बानी देने के लिय हमेशा तत्पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब की इंटरनेशनल गतका पार्टी ने भी जगह-जगह अपने कर्तव्य के कौशल का परिचय दिया। संगत गुरु नानक तेरी जय होवे, बोले सो निहाल... सत श्री अकाल, का जायघोष लगाते हुए लोग चल रहे थे। कार्यकम को सफल बनाने में प्रभु प्रीत सिंह, ज्ञानी प्रदीप सिंह, हरी सिंह बबलू, विकी, राजा सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें