फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डायवर्जन से बढ़ी परेशानी,भटकते रहे लोग

Tue, 23 Jan 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। फोरलेन पर डायवर्जन से आम लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। करीब आठ दिन से व्यवसायिक वाहनों का आवागमन डायवर्ट होने से कई चीजों के दाम बढ़ गए हैं। खासकर सब्जियों की कीमतें डेढ़ गुना बढ़ गई हैं। वहीं कारों समेत छोटे वाहनों का भी आवागमन बंद होने से लंबी दूरी से आने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। डायवर्जन के बाद बताए गए वैकल्पिक रास्तों की जानकारी न होने की वजह से लोग भटकते रहे। कार लेकर दिल्ली से सीतामढ़ी जा रहे अमरेश मंडल बताते हैं कि उन्हें केवल फोरलेन के बारे में मालूम था। लखनऊ से आगे बढ़ते ही दूसरे रास्ते पर डायवर्ट कर दिया गया। जिससे वह काफी परेशान हुए। उधर, इलाज, परीक्षा आदि जरूरी कार्यों के लिए लखनऊ की तरफ जाने वालों को खासी दिक्कत झेलना पड़ा। बेटे को दिल्ली पहुंचाने जाने के लिए गोरखपुर के चंद्र प्रकाश शाही बताते हैं कि फोरलेन को पूरी तरह से बंद करने से काफी परेशानी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें