फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किसान दिवस पर गिनाई गईं समस्याएं

विज्ञापन
किसान दिवस पर विकास भवन में मौजूद किसान संवाद
विज्ञापन
बस्ती। विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। यहां पर पहुंचे किसान नेताओं ने बिजली, पानी, खाद के साथ अन्य समस्या रखीं। वहीं अधिकारियों ने किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं गिनाई। साथ ही लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। किसान दिवस में उप कृषि निदेशक अशोक कुमार ने प्रधानमंत्री ऊर्जा उत्थान एवं महा अभियान (पीएम कुसुम) योजना की जानकारी दी। फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए जागरूक किया। इस पर किसानों ने ग्रामीण स्तर पर आ रही समस्याओं को अधिकारियों को बताया। गन्ना किसानों ने बकाया मांगा। जिला कृषि रक्षा अधिकारी रत्नशंकर ओझा, सीवीओ डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें