फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सॉफ्टवेयर बदलने से राशन वितरण में आ रही समस्या

Thu, 12 Feb 2026 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। सरकारी खाद्यान्न वितरण प्रणाली का साॅफ्टवेयर बदल गया है। कोटेदारों को पीओएस मशीन से राशन वितरण करने में कठिनाई हो रही है। तमाम कोटेदारों को नए साॅफ्टवेयर के बारे में जानकारी ही नहीं है। इस वजह से उपभोक्ता भी परेशान हो रहे हैं। मंगलवार को वितरण के दौरान नए एप से गल्ला देने में कोटेदार असमर्थ दिखे। नेटवर्क की भी समस्या बनी रही। इस वजह से कार्डधारकों को खाली हाथ लौटना पड़ा। वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए नए साॅफ्टवेयर को इजाद किया गया है। इसके तहत पिछले महीने ई- पाॅस मशीनों में नया एप भी अपलोड किया गया है। इस माह में आठ से लेकर 26 फरवरी तक नए एप के जरिये कोटेदारों को राशन का वितरण करना है। मंगलवार को कमोखखर, कथरूआ, चित्राखोर, बनकटी, बखरिया, कराहपिठिया, मथौली, बसौढ़ी कथरूआ आदि जगहों पर कोटेदारों को नए एप से राशन निर्गत करने में कठिनाई हुई। कोटेदार जानकारी के अभाव में तकनीकी जानकारों को फोन करते रहे। मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। ई- पाॅस मशीन ऑपरेट न कर पाने के कारण इन जगहों पर राशन वितरण नहीं किया जा सका। कार्ड धारक संगीता, आरती, मंजू देवी, बुझारत आदि ने बताया कि बाॅयोमैट्रिक नहीं लग पा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें