सोनहा क्षेत्र में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
बस्ती। सोनहा पुलिस ने रविवार को पच्चीस हजार रुपये के इनामी शिवपूजन वर्मा निवासी रुस्तमपुर को गिरफ्तार करके उसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद किया।
इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि आरोपित पर विभिन्न थानों में छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उस आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है।