फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा ने जाना राजकीय डिग्री कॉलेज का हाल

Sat, 24 Jun 2023 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय डिग्री कॉलेज पचवस का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमप
विज्ञापन
बस्ती। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय डिग्री कॉलेज पचवस पर शुक्रवार की देर शाम प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने वाणिज्य संकाय, विज्ञान संकाय, मल्टीपरपज हॉल, जिम्नेजियम को बारी-बारी से देखा। आवश्यक सुझाव दिए। करीब घंटे भर यहां निरीक्षण के बाद वह वापस लखनऊ लौट गए।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह ने सीएम योगी के पचवस दौरे के समय महाविद्यालय की दुर्दशा सुधारने की बात रखी थी। सीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम के इस महाविद्यालय की बेहतरी का आश्वाशन दिया था। सीएम के इसी आश्वासन के क्रम में महाविद्यालय में संकाय व सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रमुख सचिव ने दौरा किया। प्रमुख सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता सूची में यह महाविद्यालय है। महाविद्यालय के विकास के लिए जल्दी निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। इस मौके पर पर महाविद्यालय के एडीएम कमलेश चंद्र, भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह, प्राचार्य डॉ. संदीप कुमार, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रोफेसर डॉ अभिराम राय, डॉ. अतुल पांडेय, डॉक्टर अनिल कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ आदित्य प्रताप सिंह, डॉ विनय बहादुर, डॉ हरेंद्र शर्मा, डॉ विशाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें