बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल और मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए त्रैवार्षिक अधिवेशन की तिथियों में परिवर्तन किया गया है। जनपदीय संगठन का अधिवेशन दिसंबर होगा। उसकी तिथि शीघ्र निर्धारित की जाएगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष और मंत्री को टेट को लेकर हस्ताक्षर अभियान के साथ ही सदस्यता अभियान चलाकर अधिवेशन की तैयारियों में जुटने के लिए कहा गया। संवाद