बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम व बीएसए को ज्ञापन सौंपा। मांग उठाई कि पहले की तरह अनलॉक न होने वाले विद्यालयों को ऑफलाइन वेतन भुगतान जारी किया जाए। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि वेतन भुगतान न हुआ तो एक मई से बीएसए कार्यालय पर धरना होगा।
इस मौके पर जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र, संयुक्त मंत्री विजय प्रकाश चौधरी, कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव, प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल के साथ ही अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।