बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने बलवा व धमकाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के खीरीघाट निवासी अरुण कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 25 दिसंबर की शाम करीब छह बजे वह अपने जमीन पर काम करवाने गए थे। इस बीच विपक्षी भी पहुंच गए। अपशब्द कहने लगे। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया। किसी तरह से भाग अपनी जान बचाई। थाना प्रभारी जयदीप दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अजय, रवि, गोलू, छोटू, बुद्धु, बंटी राज, अजय निवासी पांडेय बाजार पुरानी बस्ती पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।