लालगंज क्षेत्र के विशुनपुरा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लालगंज क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में न्यायालय में चल रहे मुकदमा को वापस के लिए पहले दबाव बनाया फिर मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने केेस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए तहरीर मेंं वंशराज ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनका न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। 10 जुलाई को उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। इंन्कार करने पर विपक्षी मारपीट पर आमादा हो गए। इस दौरान उनके भतीजे वीरेंद्र की पत्नी बिंद्रावती को मारपीट कर घायल कर दिए। बीच-बचाव में आए परिवार के अन्य लोगोें को घर में घुसकर मारा-पीटा। विपक्षी ईंट, पत्थर चलाने के साथ मकान में तोड़-फोड़ भी किए। पुलिस ने इस मामले में अर्जुन पुत्र रामसुमेर, इंद्रेश पुत्र सुरेंद्र, सुरेन्द्र पुत्र छोटेलाल और श्रीमती पत्नी महेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।