फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने वर्चुअल तो सांसद ने जिला अस्पताल में किया आयुष्मान भव: का शुभारंभ

Thu, 14 Sep 2023 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सांसद हरीश द्विवेदी
विज्ञापन
बस्ती। आयुष्मान भवः कार्यक्रम का शुभारंभ भारत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को वर्चुअल माध्यम से बटन दबाकर किया। जबकि स्थानीय स्तर पर सांसद हरीश द्विवेदी ने जिला अस्पताल में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अभियान में सेवा पखवाड़ा आयुष्मान 17 सितंबर से 2 अक्तूबर चलेगा।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय सभागार में मुख्य अतिथि सांसद के साथ विधायक अजय सिंह, एडीएम कमलेश चंद्र ने दीप प्रज्वलित किया। सांसद ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा का लाभ प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचना चाहिए। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 17 सितंबर से आयुष्मान भवः कार्यक्रम शुरू होगा। इसके तहत सेवा पखवाड़ा में स्वच्छता अभियान रक्त शिविर एवं मृत्यु के पश्चात अंगदान के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पर सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा, सीएमएस महिला डॉ. पीके श्रीवास्तव, डॉ. अजीत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रमुख भाजपा नेता योगेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार शुक्ला, डॉ. आरके सिंह, डॉ. अभय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर पंचायत नगर बाजार के हेल्थ बेलनेस केंद्र पर आयुष्मान भव: का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह ने किया। इस मौके पर आशा करुणा देवी, चन्द्रकला देवी, प्रेमलता, अनीता देवी, अरुंधति यादव आदि मौजूद रहीं।
भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र भानपुर में क्षेत्र पंचायत निर्माण समिति के अध्यक्ष प्रशांत सिंह व भाजपा के मीडिया प्रभारी गिरजेश मिश्र व सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सचिन चौधरी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर डाॅ.विमल चंद्र, बीसीपीएम स्वामीनाथ, सतीश गुप्ता,राजेश कुमार, अशोक कश्यप, फूलमती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें