बस्ती। भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति बस्ती के नेतृत्व में महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत व किसान सेवा समिति ने विश्व योग दिवस 21 जून की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए जिले भर में योग शिविरों के माध्यम से जनजागरण किया जा रहा है। भारत स्वाभिमान समिति के प्रभारी ओम प्रकाश आर्य ने पुरानी बस्ती में बताया कि लोगों को लगातार जागरूक करने का कार्य जारी है। योग शिक्षक अजीत कुमार पांडेय व शिव श्याम ने लोगों को मन की पवित्रता के लिए प्राणायाम की उपयोगिता बताते हुए स्मरण शक्ति बढ़ाने वाले योगासन व व्यायामों का प्रशिक्षण दिया। योग शिक्षक प्रशिक्षक गरुण ध्वज पांडेय ने लोगों को शाकाहार का महत्व बताते हुए उसे अपनाने की सलाह दी।