फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सरदार पटेल जयंती के उपलक्ष्य में पदयात्रा की तैयारी तेज

Wed, 05 Nov 2025 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। मंगलवार को रुधौली ब्लॉक सभागार में सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 19 नवंबर को रुधौली विधानसभा में प्रस्तावित पदयात्रा के संबंध में भाजपा की तैयारी बैठक हुई। रामनगर ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह ने कहा कि पदयात्रा में जिन पदाधिकारी को व्यवस्थाओं से संबंधित जिम्मेदारी दी गई है, वे भली-भांति समझ लें और उसका अनुपालन करें। पुष्करादित्य सिंह ने कहा कि पदयात्रा का समय सुबह 10 बजे से निर्धारित किया गया है सभी मंडल अध्यक्ष अपने निर्धारित पड़ाव पर मौजूद रहेंगे। मंडल पदाधिकारी को अधिक से अधिक लोगों को इस पदयात्रा में शामिल कराना है। इस दौरान बैठक में प्रमुख रूप से राकेश शर्मा, मनोज ठाकुर, सुजीत सोनी, चंद्रभान गुप्ता, केडी पांडेय, मनोज सिंह, विजय नारायण तिवारी, प्रशांत सिंह, आलोक चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें