फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सेवा ज्योति यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा की ओर से बुधवार को आयोजित सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने बताया कि सुबह नौ बजे शास्त्री चौक पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सामूहिक एकत्रीकरण होगा। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री, बस्ती जिला प्रभारी डॉ. सत्येंद्र सिन्हा होंगे। मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के उद्बोधन के पश्चात सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी। इसके बाद यहां भी ज्योति प्रज्वलित करने के बाद शास्त्री चौक से जिले के विभिन्न निर्धारित मार्गों एवं क्षेत्रों में पदयात्रा निकाली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें