फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फरार हिस्ट्रीशीटर पर इनाम घोषित करने की तैयारी

Sat, 12 Oct 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनकटी। लालगंज थाने से फरार हुआ किशोरी को भगा ले जाने का आरोपी पुलिस के हत्थे अब तक नहीं चढ़ा। न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस नवरंग उर्फ भोला पर इनाम घोषित करने की तैयारी में है।
हालांकि, जिस लड़की को भागने के आरोप में वह गिरफ्तार किया गया था, उसने कलम बंद बयान में नवरंग को निर्दोष बताया है। उसने अपनी मर्जी से कहीं जाने की बात बताई है। यह अलग बात है कि किशोरी होने की वजह से उसके बयान का कोई कानूनी महत्व नहीं है। इसलिए पुलिस आरोपी नवरंग की तलाश में हाथ-पांव मार रही है।
विज्ञापन

आरोप है कि लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को 15 अगस्त को नवरंग उर्फ भोलू बहला-फुसला कर भगा ले गया था। जिसमें लालगंज पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के नवरंग उर्फ भोलू गुप्ता पर अपहरण, अश्लील हरकत समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया है। महसों चौकी प्रभारी अनस अख्तर ने 23 सितंबर को संतकबीर गर जनपद से आरोपी को पकड़ कर थाने के लाॅकअप में डाल दिया था। मगर, कतिपय कारणों से जीडी में दर्ज नहीं कराया।
अगली रात 25 सितंबर को उल्टी-दस्त का बहना बनाने पर आरोपी को लॉकअप से बाहर कर दिया गया। भोर में आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इसकी जानकारी होने पर किशोरी के परिवार वालों ने बजरंग दल के पदाधिकारियों के साथ थाने पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान थाने के हेड मुहर्रिर से भी उन लोगों की कहासुनी हो गई।
बाद में हेड मोहर्रिर को निलंबित कर पुलिस लाइंस से संबद्ध कर दिया गया। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए लालगंज थाने की पुलिस के साथ स्वाॅट टीम को भी लगाया गया। 15 दिन बाद भी पुलिस उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

ऐसे में बृहस्पतिवार को न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया। थानाध्यक्ष सुशील कुमार गौड़ ने बताया की न्यायालय से आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट मिल गया है। क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी न होने पर आरोपी पर इनाम घोषित किया जाएगा।भ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें