बस्ती। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। शनिवार को डीएम रवीश गुप्ता व एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने अगस्त में प्रस्तावित परीक्षा के लिए केंद्रों का जायजा लिया।
दोनों अधिकारियों ने एपीएनपीजी काॅलेज और केडीसी कॉलेज का निरीक्षण किया। डीएम ने तैयारियों में लगे अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशानुरूप समस्त केंद्रों पर प्रस्तवित परीक्षा को निष्पक्ष, समयबद्ध तथा सकुशल संपन्न कराएं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नकल की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीएम प्रतिपाल चौहान, एएसपी ओपी सिंह सहित सीाओ सिटी और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद