फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता : रामप्रसाद

Thu, 25 Jan 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया में हुआ सपा का बूथ स्तरीय सम्मेलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरैया। कस्बे के बभनान रोड स्थित एक मैरिज हॉल में सपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। सत्तासीन दल से मतदाता ऊब चुके हैं। वह परिवर्तन चाहते हैं। कार्यकर्ता मतदाताओं का मन टटोलकर तैयारी में जुटे रहे। सपा कार्यकाल में कराए गए कार्यों को जन मानस तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है। सरकार इसे नियंत्रित करने में असफल रही है। किसान परेशान हैं उन्हें उनके उत्पाद का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। सपा जिलाध्यक्ष व सदर विधायक महेंद्र यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा यूपी में बहुमत से जीतेगी। सम्मेलन को अरविंद यादव, विधायक कविंद्र चौधरी व राजेंद्र चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह राजू ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व प्रमुख मदन सिंह, रोहिताश्व सिंह नीलू, गुलाम गौस खां, मोहमद सालेह, हिमांशु सिंह रानू, अशोक सिंह, श्याम सुंदर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें