फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला अस्पताल पहुंची गर्भवती मिली कोविड संक्रमित

Fri, 28 Apr 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को जिला महिला अस्पताल में चिकित्सीय परामर्श के लिए आई एक गर्भवती की एंटीजन रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। उल्लेखनीय है कि जिले में एक अप्रैल से कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरू हुआ। विभाग लोगों को बचाव के लिए एहतियात बरने की अपील कर रहा है। इसके बावजूद लोग अभी मास्क लगाना पसंद नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में परामर्श के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं की कोविड जांच अनिवार्य है। अन्य अस्पतालों में भी जांच की संख्या बढ़ा दी गई है। बृहस्पतिवार को कोरोना पॉजिटिव पांच मरीज स्वस्थ भी हुए है। जिन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया। सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र ने बताया कि कोरोना को लेकर सभी अस्पतालों में सर्तकता बरती जा रही है। कोरोना से मिलते जुलते लक्षणों वाले मरीजों की जांच अनिवार्य रूप से जांच की जा रही है। महिला अस्पताल, जिला अस्पताल और रेलवे स्टेशन पर नियमित जांच हो रही है। बृहस्पतिवार को जांच के लिए 168 एंटीजन और 659 आरटीपीसीआर नमूने लिए गए हैं। पॉजिटिव मिली महिला शहर के बभनगांवा की रहने वाली बताई जा रही है। अब तक करीब 48 पॉजटिव मरीज मिल चुके हैं। जिसमें 34 स्वस्थ हो चुके हैं और 14 केस अभी सक्रिय हैं। सभी मरीजों को उनके घर में आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें