फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया बंधक बनाने का आरोप

Thu, 25 May 2023 02:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शशांक शेखर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मौके पर पुलिस पहुंच गई है। अस्पताल के लोग अनहोनी की आशंका से भाग गए हैं। उन्हें तलाशा जा रहा है। परिवार के लोग जो तहरीर देंगे उसी आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मौके पर स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
प्रसूता की मौत के बाद परिजनों से बातचीत करती पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती शहर के अस्पताल रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार की शाम एक प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद अस्पताल के संचालक व डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर जब परिवार के लोगों का प्रसूता की मौत का पता चला तो निजी अस्पताल पहुंच गए और हो हल्ला शुरू कर दिए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझा कर मामला शांत कराया, मगर देर रात तक परिवार के लोग अस्पताल के पास डटे रहे।

विज्ञापन


बनकटी ब्लाक के ग्राम हनौता निवासी 27 वर्षीय सुधा 6 माह की गर्भवती थी। परिवार के लोग उन्हें लेकर 23 मई को मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां अच्छा इलाज न मिलने के कारण परिवार के लोग उन्हें वहां से निकाल कर किसी अच्छे नर्सिंग होम में ले जा रहे थे। इसी बीच वहां घूम रहे दलालों ने झांसा देकर शहर के अस्पताल चौराहे के निकट स्थित निजी अस्पताल में ले चलने की सलाह दी।

परिजनों के अनुसार उनकी बात को अनसुना कर यह लोग गर्भवती को लेकर चलने लगे, लेकिन जैसे ही निजी अस्पताल के निकट पहुंचे दलालों ने जबरन गर्भवती को आटो से उतार लिया और अस्पताल में पहुंचा दिये। परिवार के लोगों का आरोप है कि 23 मई की शाम से इलाज व जांच के नाम पर करीब 50 हजार रुपये भी अस्पताल प्रबंधन ने वसूले।
विज्ञापन


बुधवार की शाम गर्भवती का सामान्य प्रसव कराए मगर पैदा होने के बाद शिशु की मौत हो गई। अभी परिवार के लोग कुछ समझ पाते इसी बीच करीब डेढ़ घंटे बीत गए और प्रसूता की तबियत खराब हो गई। देखते ही देखते उसने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार के लोग हो हल्ला करने लगे। मामले की भनक लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिवार के लोगों से बातचीत शुरू किया। इधर हो-हल्ला होते देख अस्पताल के संचालक व डॉक्टर फरार हो गए।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शशांक शेखर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मौके पर पुलिस पहुंच गई है। अस्पताल के लोग अनहोनी की आशंका से भाग गए हैं। उन्हें तलाशा जा रहा है। परिवार के लोग जो तहरीर देंगे उसी आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मौके पर स्थिति सामान्य है।

बोले सीएमओ
सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र ने कहा कि घटना संज्ञान में आई है। प्रकरण की जांच की जाएगी। यदि अस्पताल में लापरवाही से मौत हुई है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें