फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अस्पताल में प्रसूता की मौत, दोनों पक्ष में समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला महिला अस्पताल के सामने स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती प्रसूता की बृहस्पतिवार देर रात मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर वहां पर पुलिस पहुंच गई और परिजनों को शांत कराया। कुछ संगठन के लोग भी वहां पर पहुंच गए थे। परिजनों और अस्पताल संचालक में बाद में समझौता हो गया और वह शव लेकर वहां से चले गए। वहीं, डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। अगर शिकायती पत्र मिलता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि बेलघाट निवासी राम प्रकाश ने बताया कि उसने पत्नी रिंकी को प्रसव के लिए उसे आठ मार्च की सुबह प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह 10 बजे ऑपरेशन से से प्रसव कराया गया। 11 मार्च से उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो 25 हजार रुपये जमा कराकर बृहस्पतिवार रात सात बजे रेफर कर दिया गया। परिजन जब तक वह निर्णय ले पाते प्रसूता की मौत हो गई। वहीं अस्पताल संचालक का कहना था कि प्रसूता का पहले से ही मानसिक रोग का इलाज चल रहा था। पहले ही हॉयर सेंटर ले जाने को कहा गया था, मगर परिजन कहीं ले जाने को तैयार नहीं थे। मानसिक रोग के चिकित्सक को बुलाकर दिखाया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें