फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: इलाज के दौरान प्रसूता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के गांव गोड़िया के निकट एक निजी अस्पताल में मंगलवार की रात इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। शुरू में परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगया। लेकिन बाद में कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसके बाद शव लेकर घर चले गए। सीएमओ ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया और जांच टीम गठित करने का निर्देश दिए हैं। कोठवा भरतपुर निवासी गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के चलते मंगलवार को गांव गोड़िया स्थित निजी अस्पताल लाया गया। यहां सामान्य प्रसव कराया गया, लेकिन प्रसव के बाद महिला की स्थिति बिगड़ गई। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। लेकिन कुछ देर बाद शिकायत से इंकार कर वहां से चले गए। सीएमओ डाॅ. राजीव निगम कहा कहना है कि प्रकरण संज्ञान में है और जांच के लिए टीम गठित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें