फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खो-खो में पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमागजा विजयी

Thu, 23 Nov 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सदर बीआरसी पर खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत।
विज्ञापन
फोटो ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सदर ब्लॉक के परसा जागीर में ब्लॉक स्तरीय बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता में बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमागजा करियापार राउत की टीम ने खो-खो प्रतियोगिता में विजयी रहा।

खो-खो जूनियर वर्ग में महरीपुर व करमागजा करियापार राउत की टीम का मुकाबला हुआ। करमागजा की टीम ने फाइनल में 23-08 से जीत हासिल की और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी विजेता रही। खुशी यादव, साधना, अनीता यादव, लक्ष्मी व शुभम सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। खो-खो टीम में सुल्तान खान (कप्तान), शुभम सिंह (उप कप्तान), अमर सिंह यादव, कौशल, विपिन, महंत, ओंमकार गुप्ता, आनंद राव, आलोक, अरुण व चंद्रेश ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीत हासिल करने पर विद्यालय की टीम को गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व राखिलाड़ी व सहायक अध्यापक संतोष कुमार जायसवाल, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद त्रिपाठी, ग्राम प्रधान अभिषेक प्रेमी, एआरपी डॉ. राम शंकर पांडेय आदि ने पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें