फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा कर मांगी अमन चैन की दुआ

Sat, 22 Apr 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रमजानुल मुबारक के आखिरी शुक्रवार को जुमा अलविदा की नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी। शहर से लेकर गांव तक की मस्जिदें नमाजियों की भीड़ से भर गई थीं। कई दिनों बाद तापमान कम रहने के कारण नमाज में शामिल होने वाले रोजेदारों को काफी राहत रही। शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की गई। शांति व्यवस्था व सुरक्षा की दृष्टि से मस्जिदों, मुख्य चौराहों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती रही।
विज्ञापन

अधिकारियों ने भ्रमण कर व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। शहर की जामा मस्जिद गांधी नगर, दारूल ऊलूम, जामिया हनफिया, हुसैनी मस्जिद, खैर मस्जिद, मस्जिद निसार हुसैन, कटरा मस्जिद, अंजुमन मस्जिद पुरानी बस्ती, जामा मस्जिद पुरानी बस्ती, मस्जिद कर्बला, मदीना मस्जिद रेलवे स्टेशन रोड, गौसिया जामा मस्जिद दक्षिण दरवाजा सहित अन्य मस्जिदों में जुमा अलविदा की नमाज अदा की गई। नमाज में शामिल कई लोग नए कपड़े पहन कर आए थे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रमजानुल मुबारक के रोजे अदा करने के लिए मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें