फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वंशानुगत रोगों को जड़ से मिटा सकता है प्राणायाम

Thu, 18 May 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
भारत स्वाभिमान समिति की ओर से सन्त नारायण पब्लिक स्कूल भरौली बाबू में योग सीखते छात्र-छात्राएं।
विज्ञापन
बस्ती। प्राणायाम से वंशानुगत रोग को भी जड़ से ठीक किया जा सकता है। लगातार नौ माह तक कुशल योग शिक्षक के नेतृत्व में नित्य भस्त्रिका, कपालभाति, वाह्य, अनुलोम विलोम, उज्जायी, भ्रामरी, उद्गीथ आदि प्राणायाम उचित समय तक करने पर मधुमेह रोग पर पूरा नियंत्रण किया जा सकता है।
विज्ञापन

यह कहना है योग शिक्षक अजीत कुमार पांडेय का। वह भारत स्वाभिमान समिति की ओर से संतनारायण पब्लिक स्कूल, भरौली बाबू में योग विज्ञान शिविर को संबोधित कर रहे थे। योग शिक्षक शिव श्याम ने बच्चों और साधकों को मंडूकासन, शशकासन, मर्कटासन, भुजंगासन, शलभासन, चक्की चालन सहित अनेक व्यायामों का अभ्यास कराया। ओम प्रकाश आर्य प्रभारी भारत स्वाभिमान समिति ने बताया कि भविष्य में मोटापा, तनाव, रक्तचाप संबंधी रोगों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र चलेगा। 19 एवं 20 मई राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती में तथा 21 से 28 तक आर्य समाज गांधी नगर बस्ती में विशेष योग शिविर पतंजलि योग समिति की ओर से आयोजित किया जाएगा। प्रबंधक जेपी चौबे ने कहा कि नित्य व्यायाम करने से साध्य असाध्य सारे रोग दूर होते हैं और शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत बढ़ जाती है। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनीष सिंह, उपप्रधानाचार्य मधुप सत्यम मिश्रा, शिवम, श्याम चौबे, अन्नपूर्णा देवी, इंद्रेश कुमार, अजय यादव, अमृता, दिव्या, चंदा, अनामिका, सविता, प्रतिभा, आर्या, सौम्या, अंशिका, मुस्कान, अंशी, काजल, अंकुश, पंकज, प्रशांत, तेजमणि, अभय, शौर्य, रामानुज, रुद्र, अमित, अमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें