फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बढ़नी मिश्र में वशिष्ठ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा अगले साल

Tue, 12 Aug 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के बढ़नी मिश्र गांव में निर्माणाधीन वशिष्ठ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा अगले वर्ष फरवरी में होगी। चित्रकूट के तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य समारोह के मुख्य अतिथि होगे। कार्यक्रम में देश भर के अनेक प्रसिद्ध साधु, संत सम्मिलित होंगे। बहादुरपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह तथा वशिष्ठ आश्रम के अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्र ने पत्रकार वार्ता में बताया कि समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए महर्षि वशिष्ठ आश्रम परिसर बढ़नी मिश्र में जगद्गुरु स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज द्वारा 18 फरवरी से 26 फरवरी तक श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन होगा। उद्योगपति चंद्र भूषण मिश्र के सहयोग से महर्षि वशिष्ठ जी, माता अरुंधति जी, भगवान श्रीराम, शत्रुघ्न जी, भरत जी और शत्रुघ्न जी की मूर्तियां जयपुर में तैयार हैं। पर्यटन विभाग की ओर से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की योजना पूर्ण की जा चुकी है। मंदिर का शेष कार्य शीघ्र ही जनसहयोग से पूर्ण होगा। आयोजक मंडल और वशिष्ठ मंदिर समिति के लोगों ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अवधेश कुमार मिश्रा, आशुतोष मिश्रा राजू, राजेश त्रिपाठी, उपेंद्र मिश्रा, शालिगराम तिवारी, विमलेश कुमार मिश्रा, ग्राम प्रधान राकेश कुमार मिश्रा, दिलीप कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश मिश्रा, शिवबक्श मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें