फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसे में प्रधान पुत्र समेत दो घायल

Sat, 23 May 2026 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। सड़क हादसे में बाइक सवार प्रधान पुत्र समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे में नीलगाय की मौत हो गई। पैकोलिया थाना क्षेत्र के कुर्दा ग्राम पंचायत की प्रधान विमला देवी का 22 वर्षीय पुत्र फूलचंद अपने मित्र इरशाद (25) के साथ गौर थाना क्षेत्र के टिनिच बाजार में किसी काम से गए थे। शुक्रवार दोपहर में घर लौटते समय कप्तानगंज के अगनियापुर गन्ना क्रय केंद्र के सामने अचानक नीलगाय सड़क पर आ गई। बाइक की नीलगाय से टक्कर होने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों के इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें