बभनान। राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच इकाई बस्ती की ओर से स्वर्ण व्यवसायी प्रदीप कुमार सोनी को नगर पंचायत बभनान का अध्यक्ष बनाया गया है। संजय सोनी व पूर्व सभासद जितेंद्र सोनी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदीप सोनी ने बताया कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी सौंप गई है इसका बखूबी निर्वहन किया जाएगा। महामंत्री के पद पर जिम्मेदारी मिलने के बाद पूर्व सभासद जितेंद्र सोनी ने बताया कि बभनान में जल्द ही संगठन का विस्तार करके कार्यकर्ता बनाए जाएंगे। संवाद