बनकटी। स्वच्छता अभियान फेज दो के तहत ब्लॉक राजमिस्त्रियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन शुक्रवार को राजमिस्त्रियों को देवमी गांव में कंपोस्ट पिट, सोख्ता गड्ढा, फिल्टर चैंबर, डस्टबिन, नाडेप निर्माण कर प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया गया। 50 ग्राम पंचायतों के 92 राजस्व गांवों से तीन-तीन राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ट्रेनर गुलाब चंद चौधरी, राधिका और अमरेंद्र सिंह हैं। मौके पर गिरजेश श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार गुप्ता, रामप्रकाश सिंह, सत्येंद्र चौधरी, रंजीत चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद