बस्ती। शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज के बीएससी प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर व द्वितीय वर्ष के चतुर्थ सेमेस्टर के कंप्यूटर अप्लीकेशन की प्रायोगिक प्रायोगिक परीक्षा 6 जून को होगी। यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के कंप्यूटर अप्लीकेशन के विभागाध्यक्ष डॉ अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा के विभिन्न बैच व अन्य जानकारी के लिए बीएससी प्रथम वर्ष (द्वितीय सेमेस्टर) के सभी परीक्षार्थी विभाग से संपर्क कर सकते हैं। संवाद