फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: श्रीराम नाम संकीर्तन के साथ निकाली गई प्रभात फेरी

Thu, 24 Oct 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
महादेवा बाजार में निकाली गई श्रीराम नाम संकीर्तन की प्रभात फेरी-
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महादेवा। आगामी तीन से 12 नवंबर तक बस्ती क्लब मैरिज हॉल में प्रस्तवित रामलीला कार्यक्रम में 20 स्कूलों के करीब 600 सौ छात्र-छात्राएं अपनी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।
इसी कड़ी में महादेवा बाजार में डॉ. आरपी शुक्ला, जगदंबा शुक्ला, देवी प्रसाद, अजीत अग्रहरि, रमेश चंद्र उपाध्याय, शिवसागर एवं बाजार के लोगों ने सुबह चार से छह बजे तक एक माह तक प्रतिदिन दो घंटे श्रीराम नाम संकीर्तन करते हुए प्रभात फेरी निकाली जा रही है।
विज्ञापन

प्रभात फेरी के दौरान श्रीराम कथा सुनाते हुए रामलीला कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है। सुबह-सुबह लोग बड़ी संख्या में अपने घरों से निकलकर श्रीराम नाम का संकीर्तन करते हुए में प्रभात फेरी में शामिल हो रहे हैं।
आयोजक सनातन धर्म संस्था के भृगुनाथ त्रिपाठी पंकज ने बताया कि लोगों में जनजागरण के लिए 27 अक्तूबर को सुबह नौ बजे से श्रीकृष्ण मुरारी पांडेय इंटर कॉलेज से प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जो रोडवेज, कंपनी बाग होते हुए शिव मंदिर अमहट घाट तक जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम को विस्तार रूप देने एवं जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहर के मोहल्लों एवं गांव-गांव में श्रीराम नाम संकीर्तन करते हुए लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें