फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फिर बढ़ी अघोषित कटौती, जर्जर तारों ने बढ़ाई मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बारिश न होने से भीषण गर्मी का प्रकोप फिर शुरू हो गया है। ऐसे में अघोषित बिजली कटौती से शहरवासी खासे परेशान हैं। उनकी परेशानियों को देखते हुए हमने बिजली कार्यालय से लगते क्षेत्र में लाइनों की पड़ताल की, और पाया कि गर्मी से पहले संसाधनों को दुरूस्त करने का फरमान फाइलों में ही दबकर रह गया है।
विज्ञापन

पड़ताल में पता चला कि 2017 से अब तक जर्जर तारों को बदलने का काम नहीं कराया गया।



गर्मी में बिजली के तार और जंफर खूब टूट रहे हैं, जिससे हर घंटे उपभोक्ताओं को कटौती का सामना करना पड़ रहा है। वे बिजली विभाग की व्यवस्थाओं को कोस रहे हैं। जब हमने कटौती और फाल्ट के कारणों को जानने का प्रयास किया तो पता चला कि 2017 से शहर में जर्जर तारों को बदलने का काम नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि 2017 से शासन ने गर्मी से पहले जर्जर तारों को बदलने के लिए बजट ही नहीं मिला।
शहर के गांधीनगर, तुर्कहिया, मंगलबाजार, रानी पोखरा, राजा मैदान, बड़ेवन, ब्लॉक रोड पर जर्जर तारों से आपूर्ति दी जा रही है। यहां आए दिन शहर में तार टूटकर गिर रहे हैं।
विज्ञापन






आधा दर्जन इलाकों में अधिक है समस्या

जर्जर तार शहर के हर इलाके में स्थित हैं, लेकिन कुछ जगहों पर यह उपभोक्ताओं के लिए ही नहीं विभाग के लिए भी सिरदर्द बन हैं। दुर्गा नगर में आपूर्ति के लिए एबी केबल लगी हुई है। जो रोज दिन में एक बार फाल्ट में आ जाती है। सामान्य तारों के मुकाबले एबी केबल में फाल्ट ढूंढने और बनाने में अधिक समय लग जाता है। एक बार इस केबल में फाल्ट आ जाए तो डेढ़ से दो घंटे बनाने में लग जाते हैं। इसके अलावा आवास विकास, न्यू कॉलोनी बैरिहवा, रानी पोखरा, नरहरिया, पक्के राम प्रसाद गली में तार टूटने की समस्याएं अधिक आ रही हैं।





बेलवाडांडी के नागरिकों ने दिया ज्ञापन



लो वोल्टेज की समस्या झेल रहे बेलवाड़ाडी व वार्ड के लोगों ने अधिशासी अभियंता नगरीय मनोज कुमार सिंह को ज्ञापन देकर लो वोल्टेज की समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया। नरहरिया वार्ड सदस्य अमरावती ने बताया कि करीब दो सालों से लो वोल्टेज की समस्या है। कई बार अधिकारियों से अपील की गई लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि नरहरिया के ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि की जानी है। जल्द ही इसे बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें