लालगंज। क्षेत्र के बिजली उपकेंद्र शंकरपुर और देईसांड से जुड़े इलाकों में चार दिन बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बारिश और आंधी के दौरान जगह-जगह बिजली के खंभे और तार टूटकर गिर गए थे। कई जगह 33 केवी लाइन में फाॅल्ट होने से आपूर्ति ठप पड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न रहने से मोबाइल, इन्वर्टर जवाब दे गए हैं और पेयजल संकट भी गहरा गया है। संवाद