फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 12 घंटे तक बाधित रही बेलभरिया फीडर से जुड़े सैकड़ों गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। विद्युत उपकेंद्र के बेलभरिया फीडर से जुड़े सैकड़ों गांवों में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक करीब 12 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता अवर अभियंता को रातभर फोन करते रहे, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन

उपकेंद्र के बेलभरिया फीडर से हरिवंशपुर, विशुनपुर, एकडंगी खुर्द, महुआपर, पूरे अवधी, बड़ेरिया, नारायनपुर मिश्र, घाटमपुर, कनरकपुर सहित सैकड़ो गांवों को जर्जर तारों के सहारे बिजली आपूर्ति दी जाती है। लाइन ओवरलोड होने के चलते आए दिन आपूर्ति ठप रहती है। बिजली कर्मी लोकल फाल्ट और लाइन ब्रेकडाॅउन बताकर उपभोक्ताओं से पीछा छुड़ा लेते हैं।
शुक्रवार रात करीब 10.35 बजे आपूर्ति ठप हो गई। गर्मी अधिक होने के कारण उपभोक्ता परेशान होने लगे तो उपकेंद्र व अवर अभियंता को फोन किया लेकिन किसी का फोन नहीं उठा। पूरे अवधी गांव के उपभोक्ता विजय कुमार सिंह, सौरभ सिंह, पंकज, अमितेश आदि फोन न उठने पर उपकेंद्र पहुंच गए, उपकेंद्र पर मौजूद एसएसओ मटलू ने भी लाइनमैन व अवर अभियंता को फोन मिलाया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने महराजगंज व केशवपुर फीडर की भी आपूर्ति को बंद करा दिया। इसके बाद संविदाकर्मी पिंटू व दद्दन उपकेंद्र पहुंचे और महिला डिग्री काॅलेज के तार टूटने की जानकारी दी। पूरे अवधी गांव के पास तारों को हटाकर दो गांवों की आपूर्ति बहाल की गई तब जाकर उपभोक्ता शांत हुए।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता ने बताया कि पुरानी व जर्जर लाइनें होने के कारण आपूर्ति सामान्य बनाए रखने में समस्याएं आ रही हैं। हालांकि उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें