टिनिच। सल्टौआ बिजली उपकेंद्र से जुड़े टिनिच फीडर की बिजली आपूर्ति मूर्ति विसर्जन के दौरान बाधित रही। इससे अजगैवा जंगल, घुरहूपुर, पचलौरिया, आमा, निद्धीपुर, नोनहा, पंडितपुर, कोडरी और धनघटी समेत दर्जनों गांवों के उपभोक्ताओं को अंधेरे में रहना पड़ा। जेई सहनवाज आलम ने बताया कि विसर्जन के दौरान कुछ स्थानों पर मूर्तियां बिजली के तारों के संपर्क में आ रही थीं। हादसे की आशंका के चलते शाम छह बजे से एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। संवाद