फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नगर बाजार में बिजली कटौती से हाहाकार

Sat, 23 May 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। भीषण गर्मी के बीच नगर पंचायत नगर बाजार क्षेत्र में दिन-रात घंटों कटौती से लोग परेशान हैं। हालात यह हैं कि रात होते ही लोग घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो रहे हैं। बिजली गुल होते ही गलियों और सड़कों पर टहलते लोग टहलते दिख जाएंगे। कांग्रेस के नगर पंचायत अध्यक्ष यशराज बताया कि भीषण गर्मी और मच्छरों के प्रकोप के कारण लोगों को पूरी रात जागकर बितानी पड़ रही है। वहीं स्थानीय निवासी पंकज ने कहा कि घर में बुजुर्ग मां और छोटे बच्चे गर्मी से परेशान हैं और बिजली न रहने से रातभर सो नहीं पाते। उन्होंने कहा कि इसका असर किसानों के कामकाज पर भी पड़ रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो लोग सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। अधिशासी अभियंता राजित राम ने बताया कि शेड्यूल के हिसाब से बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें