फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हड़ताल खत्म पर बिजली संकट बरकरार

Mon, 20 Mar 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मुंडेरवा में छाया अंधेरा।
विज्ञापन
बस्ती। बिजली अभियंताओं और कर्मचारियों की हड़ताल रविवार दोपहर तीन बजे वापस हो गई। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक अशर्फी लाल ने इसकी घोषणा की। हालांकि रविवार को भी सात उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति संकट बना रहा। जो देर शाम तक सामान्य नहीं हो सका है।
विज्ञापन

शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था रविवार को सामान्य रही। ग्रामीण क्षेत्रों में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बजहा, महसों, देईसांड, ओड़वारा और मुंडेरवा में शुक्रवार रात 12 बजे से बाधित आपूर्ति रविवार को 60 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी। बहादुरपुर के प्रतापपुर उपकेंद्र से बृहस्पतिवार से आपूर्ति ठप है। पदमापुर एकडेंगवा उपकेंद्र से शुक्रवार की भोर चार बजे से आपूर्ति बाधित है। रविवार को समाचार लिखे जाने पर इन उपकेंद्रों से आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी। रविवार को 75,000 हजार से अधिक आबादी प्रभावित रही। बिजली संकट से बनकटी और मुंडेरवा कस्बे के लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा।
विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक अशर्फी लाल ने बताया कि सभी अभियंता और कर्मचारी शाम पांच बजे से काम पर लौट गए। जिन क्षेत्रों में फाल्ट की समस्या है, वहां देर रात तक आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन


एक नजर में कार्य बहिष्कार और हड़ताल
- 14 मार्च को मशाल जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन।
- 15 मार्च से कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे अभियंता व कर्मचारी।
- 16 मार्च शुक्रवार रात 10 बजे से 72 घंटे की शुरू हुई हड़ताल।
- 17 मार्च को दिनभर 4.15 लाख ग्रामीण और 35 हजार शहरी उपभोक्ताओं को नहीं मिली बिजली।
- 17 मार्च को ही कलवारी उपकेंद्र के अवर अभियंता सहित तीन ज्ञात और 4-5 अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा।
- 18 मार्च को मुंडेरवा उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मी, एक लाइनमैन, एक उपकेंद्र ऑपरेटर और एक श्रमिक पर दर्ज हुआ मुकदमा।
-
बिना सूचना अनुपस्थित 57 निविदा कर्मियों को हटाया
बस्ती। 15 मार्च से शुरु हुए बिजली कर्मियों और अभियंताओं के कार्य बहिष्कार में संविदा/निविदा कर्मी भी शामिल हो हुए थे। शुक्रवार 17 मार्च से हड़ताल के समर्थन में सभी निविदा कर्मियों ने काम बंद कर दिया। जिससे जिले में बिजली उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा। मुख्य अभियंता पीके सिंह ने बताया कि तैनाती स्थल से बिना सूचना अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रविवार को आउटसोर्सिंग कंपनी ने 57 निविदा कर्मियों को हटा दिया है। बताया कि विद्युत वितरण खंड प्रथम (नगरीय) से तीन, विद्युत वितरण खंड द्वितीय में 29, तृतीय में 11 और हर्रैया में 14 कर्मियों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें