बस्ती। बिजली कनेक्शन की जांच के दौरान लाइनमैन से विवाद करने के मामले में कलवारी पुलिस ने एक नामजद व दो-तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। विद्युत उपकेंद्र कलवारी के कर्मचारी गीलेंद्र कुमार ने तहरीर में कहा कि सोमवार को दोपहर ढाई बजे के करीब कल्यानुपर गांव के राम चंदर व दो-तीन अन्य लोगों ने संविदा लाइनमैन के साथ मारपीट की। उन लोगों ने लाठी-डंडे से हमला किया और कैश काउंटर के अंदर कंप्यूटर आदि फेंंक दिए। सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए। संवाद