फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मार्च से फोन, ई-मेल पर मिलेगी बिजली की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- उपभोक्ताओं के मोबाइल पर पहुंचेगी कटौती और आपूर्ति की जानकारी
- बिल के साथ ऑनलाइन भुगतान के लिए मिलेगा क्यूआर कोड
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विद्युत वितरण निगम उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करा रहा है। जिले में अब तक 90 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ताओं की केवाईसी की जा चुकी है। इसके जरिये उपभोक्ताओं को अब आपूर्ति बाधित रहने सहित बिजली बिल और योजना के बारे की मोबाइल पर जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

बैंक, रसोई गैस कनेक्शन, पेंशन और किसान सम्मान निधि योजना में अभी तक लाभार्थियों को ई-केवाईसी करानी पड़ती थी, लेकिन अब बिजली उपभोक्ताओं पर भी यह लागू हो गया है। हालांकि इसमें आधार सत्यापन की जरूरत नहीं पड़ती है। विद्युत निगम द्वारा शुरू की गई ई-केवाईसी व्यवस्था में उपभोक्ताओं को मोबाइल, व्हाट्सएप और ई-मेल ही दर्ज कराना होता है। उपभोक्ताओं की केवाईसी कराने के लिए बिजली कर्मी घर-घर जाकर उनकी जानकारी इकट्ठा कर चुके हैं। फरवरी माह की समाप्ति तक 90 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ता केवाईसी करा चुके हैं। विद्युत वितरण मंडल अधीक्षण अभियंता एसके आर्या ने बताया कि उपभोक्ताओं की केवाईसी कराने वाले उपभोक्ताओं को ऑनलाइन तमाम प्रकार की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

-
यह मिलेगी सुविधा
- मोबाइल पर मिलेगा मासिक बिजली बिल
- कटौती व आपूर्ति से संबंधित अन्य जानकारी
- मोबाइल पर मिलेगा ऑनलाइन भुगतान के लिए क्यूआर कोड
- 1912 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने में मिलेगी सहूलियत
-
विद्युत वितरण खंड उपभोक्ता ई-केवाईसी
प्रथम (नगरीय) 38,441 33,149
द्वितीय 1,52,508 1,48,961
तृतीय 1,12,397 1,10,367
हर्रैया 1,18,229 1,10,201
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें