फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सर्विस रोड के गड्ढे खतरनाक, डीएम को ज्ञापन

Tue, 15 Jul 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अयोध्या-बस्ती हाईवे के गोटवा चौराहा के पास बने अंडरपास सर्विस रोड पर गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। इससे नाराज लोगों ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन देकर सर्विस रोड दुरुस्त कराने की मांग की। भाजपा गनेशपुर मंडल के मंत्री राहुल पटेल की अगुवाई में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि किसान इंटर कॉलेज के सामने सर्विस रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश में रोड पर घुटने तक पानी भर जाता है। इससे वाहन फंस जाते हैं। पैदल और बाइक से आवागमन में परेशानी हो रही है। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं भी परेशान है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार जायसवाल, विजय बहादुर पाल, नीरज प्रजापति, भेजू गुप्ता, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें