जनशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में अपनी चित्रकला का प्रदर्शन करती छात्राएं
बस्ती। जन शिक्षण संस्थान की ओर से संचालित सिलाई कटाई प्रशिक्षण केंद्र भानपुर में जन भागीदारी पखवाड़ा की शुरुआत हुई। इस दौरान जागरूकता रैली निकाली गई। इसके बाद पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें गरिमा शुक्ला, मीना दूबे, विद्यावती, प्रियंका मौर्य, प्रीती यादव, श्वेता, निशा, प्रियंका, विभा दूबे, अमिता, अमृता, रूबी मौर्या, अर्चना, रेनू श्रीवास्तव आदि ने हिस्सा लिया। गोष्ठी में उमाकांत शुक्ल ने कहा कि जी-20 भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के साथ जुड़ने और अपने आर्थिक हितों को बढ़ावा देने के लिए एक मंच प्रदान करता है। संचालन करते हुए कार्यक्रम अधिकारी रामानंद नन्हें ने विषय वस्तु पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में मंजू सिंह, ई. सौम्या सिंह आदि ने विचार रखे।