बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, वादी की नतिनी से करीब दस माह पूर्व नितेश सिंह नामक युवक मोबाइल पर बातचीत करता था। आरोप है कि युवती ने बातचीत करने से इन्कार कर दिया, तो नितेश ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी नितेश सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद