विक्रमजोत। क्षेत्र के शंकरपुर स्थित उप डाकघर से दो पखवाड़े से स्पीड पोस्ट, साधारण रजिस्ट्री, पार्सल सहित अन्य डाकसेवा पूरी तरह से प्रभावित है। स्थानीय लोगों को छावनी, हर्रैया या अयोध्या जाकर डाक भेजनी पड़ रही है। इस संबंध में नवागत पोस्ट मास्टर अवनीश श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ टेक्निकल दिक्कत के चलते अन्य मंडलों को प्रेषित होने वाले पार्सल, डाक रजिस्ट्री सहित सेवाएं बाधित चल रही हैं। इसके संबंध में मंडलीय कार्यालय को पहले ही पत्र भेजा गया है। डिवीजनल कार्यालय पर पुन: इस संबंध में बताया गया है। जल्द ही सेवा बहाल हो जाएगी।