बस्ती। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार डाक मतपत्र के लिए फार्म-12डी बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से वितरित किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए अपर जिला मजिस्ट्रेट/उप जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश चंद्र ने बताया कि फार्म-12डी डीएम की वेबसाइट पर भी अपलोड करा दिया गया है। इसका लिंक https://basti.nic.in/departments/deo-portal/ है। इस लिंक से फार्म-12डी डाउनलोड किया जा सकता है।